NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

मोदी सरकार 3.0 की सालगिरह पर बोले नड्डा – PM ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति

Share This Post

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की राजनीतिक संस्कृति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले तुष्टिकरण और समाज को बांटने की राजनीति हावी थी, लेकिन मोदी सरकार ने जवाबदेही और रिपोर्ट कार्ड आधारित शासन की नींव रखी।

गुड गवर्नेंस और गरीब कल्याण
नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। “मोदी जी की सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसने पारदर्शिता और दूरदर्शिता से प्रशासन को नई दिशा दी है। अब ‘मोदी है तो मुमकिन है’ केवल नारा नहीं, एक भावना बन चुका है।”

साहसिक निर्णय और विकास की दिशा
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जैसे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित करना और वक्फ अधिनियम में सुधार करना। नड्डा ने बताया कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है।

महिला और सामाजिक सशक्तिकरण
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं—महिलाओं को NDA और सैनिक स्कूलों में प्रवेश से लेकर लखपति दीदी और SHGs के ज़रिए आर्थिक सशक्तिकरण तक। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को विधायी निकायों में 33% आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है।

विकसित भारत की नींव
नड्डा ने कहा कि बीते 11 सालों में भारत ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की मजबूत नींव रखी है। 2014 से पहले की सरकारों में जहां भ्रष्टाचार और नकारात्मकता थी, वहीं मोदी सरकार ने आशा, विकास और संकल्प को जगह दी है।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार का एक दशक केवल शासन का नहीं, बल्कि राजनीतिक शुचिता, जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की नई परंपरा का भी प्रतीक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *