NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

“वक्फ बिल के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं, मोदी जी का जताया आभार – BJP को बड़ी राहत”

Share This Post

आज लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया जाएगा, जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच, दिल्ली और भोपाल की कई मुस्लिम महिलाएं विधेयक के समर्थन में सामने आई हैं। वहीं, मुंबई के बोरीवली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने संसद में विधेयक पेश होने से पहले जश्न मनाया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जश्न

मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम आर. खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा,
“यह विधेयक गरीब मुसलमानों के लिए फायदेमंद होगा। इसे बहुत पहले ही लाया जाना चाहिए था।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इसे संवैधानिक बताते हुए कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे मुस्लिम विरोधी हैं। वहीं, महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष समीर गुलामनबी काजी ने बताया कि इस विधेयक पर संसद में चर्चा होगी और इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपने विचार प्रस्तुत किए गए थे।

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधेयक का विरोध करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा,
“यह विधेयक उन लोगों के अधिकार वापस दिलाने का काम करेगा, जिनसे वे छीने गए थे। अगर यह हमारे गरीब मुस्लिम भाई-बहनों की भलाई के लिए है, तो विपक्षी नेताओं को इससे दिक्कत क्यों हो रही है?”

गौरतलब है कि यह विधेयक पिछले साल अगस्त में सदन में पेश किया गया था और फिर इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा गया। पूरे भारत से लोगों ने इस पर अपने सुझाव दिए हैं। अब देखना होगा कि संसद में इस पर क्या फैसला लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *