NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

MP New CM : नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह कल 11 बजे; पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह भी होंगे शामिल

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : मध्य प्रदेश के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक विशाल डोम बना रहा जा रहा है, जिसमें दो हजार से अधिक लोगों को बैठने की व्यवस्था की जा रही है। एक विशेष व्यक्ति गण के लिए तैयार किए जा रहे विशाल मंच पर दो दर्जन से अधिक उच्च पदस्थ नेता उपस्थित होंगे। इस महत्वपूर्ण घड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आधिकारिक कार्यक्रम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 14 दिसंबर को मलमास प्रारंभ होगा और इसके बाद एक महीने तक शुभ कार्य स्थगित हो जाएंगे।

 
 इस प्रकार, 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी इस अवसर पर शपथ ले सकते हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद, मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पहले, शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है।

लाल परेड मैदान में बनाए जा रहे तीन हेलीपैड

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। बता दें सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि वह शिवराज सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का वादा किया। यादव ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *