NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Motivational Story : प्रकृति और मानव जीवन

Share This Post


संसार में दो प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं
प्रथम: अपना फल स्वयं दे देते हैं, जैसे:- सेब, आम, अमरूद, केला इत्यादि |
द्वितीय : अपना फल छिपाकर रखते हैं | जैसे:- आलू, लहसुन, प्याज इत्यादि। जो भूमि के अंदर होते हैं।
जो फल अपने आप दे देते हैं, उन वृक्षों को सभी खाद-पानी देकर सुरक्षित रखते हैं, और ऐसे वृक्ष फिर से फल देने के लिए तैयार हो जाते हैं।किन्तु जो अपना फल छिपाकर रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते हैं, उनका वजूद ही खत्म हो जाता हैं। ठीक इसी प्रकार… जो व्यक्ति अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वयं ही समाज सेवा में समाज के उत्थान में लगा देते हैं, उनका सभी ध्यान रखते हैं और वे मान-सम्मान पाते है।

वही दूसरी ओर… जो अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वार्थवश छिपाकर रखते हैं,  दूसरों को परेशान एवं तबाह करते हैं किसी की सहायता से मुख मोड़े रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते है, अर्थात् समय रहते ही भुला दिये जाते है। प्रकृति कितना महत्वपूर्ण संदेश देती है, बस समझने, सोचने और कार्य में परिणित करने की बात है।

Tags

Motivational Story, Motivation, Story, Moral Stories, Top Stories, Panchantantra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *