इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक महिला, जो कि छह बच्चों की मां है, भिखारी के प्यार में पड़कर अपने घर से भाग गई। महिला ने भिखारी के साथ घर छोड़ दिया, जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला सोशल मीडिया पर दिनभर चर्चा में रहा, जहां कुछ लोग महिला को निशाना बना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग भिखारी की किस्मत की भी सराहना कर रहे हैं।
महिला का भिखारी के साथ भागने का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला उत्तर प्रदेश के हरपालपुर क्षेत्र से सामने आया है। महिला अपने पति और छह बच्चों को छोड़कर भिखारी के साथ भाग गई थी। भिखारी महिला के घर भीख मांगने आता था और भविष्य बताने का दावा करता था। उसी दौरान महिला भिखारी के साथ भाग गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की और बताया कि पत्नी घर में रखे पैसे भी साथ ले गई थी।
महिला ने लौटकर बताया सच्चाई
पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि, मंगलवार को महिला वापस घर लौट आई और उसने बताया कि वह पति से नाराज होकर एक रिश्तेदार के घर गई थी। अफवाह फैलने पर उसे सच्चाई का पता चला और वह लौट आई। पति ने भी अब अपनी गलतफहमी को स्वीकार करते हुए रिपोर्ट वापस ले ली।
सोशल मीडिया पर चर्चाएं
पति-पत्नी के इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। महिला और भिखारी की कहानी ने लोगों के बीच तरह-तरह के विचार उत्पन्न किए हैं, जिनकी चर्चा अब तक जारी है।