NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Ministry of Parliamentary Affairs ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने के साथ ही साथ इसके द्वारा समर्थित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और हमारे संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

संविधान दिवस मनाने के लिए  संसदीय कार्य मंत्रालय सभी नागरिकों को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक से अधिक  जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दो वेब पोर्टल चालू किये हैं। ये वेब पोर्टल हैं:

• 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन: https://readpreamble.nic.in/ ;

• ऑनलाइन क्विज़ (“भारत: लोकतंत्र की जननी”: https://constitutionquiz.nic.in/

 
ये पोर्टल हर किसी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें भाग ले सकता है और भागीदारी का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार तैयार किए गए प्रमाण पत्रों को #SamvidhanDiwas. का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *