मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) आज, 5 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी।
एसएसएलसी परीक्षा 2025 के नतीजे होंगे जारी
इस रिजल्ट के तहत उन्हीं छात्रों के परिणाम जारी किए जाएंगे जिन्होंने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2025 दी है।
आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।