NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

ममता का BJP पर निशाना: फर्जी वोटर कार्ड बनाने का आरोप, कहा- बंगाल पर बाहरी कब्जा नहीं

Share This Post

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विस्तारित संगठनात्मक बैठक में पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा और निष्पक्ष चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। ममता ने कहा, “जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।”

फर्जी मतदाता सूची पर ममता का आरोप

ममता बनर्जी ने भाजपा पर फर्जी मतदाता पंजीकरण का आरोप लगाते हुए कहा, “हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से पंजीकृत किया गया है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा और गुजरात के मतदाताओं का नामांकन कराकर दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव जीते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी, तो उनकी पार्टी निर्वाचन आयोग के समक्ष धरना देगी और फर्जी मतदाताओं को सूची से हटाने की मांग करेगी।

अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में दरार की खबरों को नकारा

बैठक में TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी के साथ किसी भी मतभेद की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “मैं TMC का वफादार सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं।” भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “जो लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, उनके अपने निहित स्वार्थ हैं।”

“गद्दारों को बेनकाब करेंगे” – अभिषेक बनर्जी

अभिषेक ने कहा कि वह पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करना जारी रखेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में किया था। उन्होंने दोहराया कि 2026 के चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *