दक्षिण यूनान के द्वीपों में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।
समुद्र में था भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र एलाउंडा से 58 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में समुद्र के भीतर था। एलाउंडा, यूनान के क्रीट द्वीप के उत्तरी तट पर स्थित है।
गहराई 69 किलोमीटर, नुकसान की सूचना नहीं
भूकंप 69 किलोमीटर गहराई में आया था। अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।