NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

“उपराज्यपाल ने श्रीनगर में 4 नवंबर को विधानसभा सत्र बुलाया”

Share This Post

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार नवंबर को श्रीनगर में विधानसभा का सत्र बुलाने की घोषणा की है। यह जानकारी मंगलवार को दी गई।

जम्मू कश्मीर विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सोमवार को प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल ने शपथ दिलाई।

राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 18 और 19 के तहत उन्हें प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, चार नवंबर को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे श्रीनगर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया है।”

प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम 9(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सिन्हा ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए चार नवंबर की तारीख तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *