NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Katrina ‘सुपरहीरो’, मैं बस चीयरलीडर: Vicky Kaushal ने साझा किया पिता बनने का एहसास

Share This Post

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों जिंदगी के सबसे खास दौर का आनंद ले रहे हैं। नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद विक्की ने पहली बार पितृत्व के अनुभव और कैटरीना के ‘वॉरियर’ अंदाज पर खुलकर बात की।

“मैं सिर्फ चीयरलीडर हूं”

हाल ही में नेहा धूपिया के साथ ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान विक्की ने नए पिता बनने के एहसास को साझा किया। जब उनसे पूछा गया कि पिता बनने के बाद कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,“वह अभी तीन महीने का है। इस उम्र में पिता को ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिलता। मैं फिलहाल बस एक चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहा हूं और उसके बड़े होने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि मैं और ज्यादा योगदान दे सकूं।”

कैटरीना हैं ‘सुपरहीरो’

विक्की ने इस दौरान कैटरीना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,“अभी मां (कैटरीना) सुपरहीरो हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक वॉरियर रहीं और अब एक मां के रूप में भी वॉरियर हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है और मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं।”

“पिता बनना जिंदगी का सबसे ग्राउंडिंग पल”

इससे पहले भी विक्की पिता बनने को जीवन का सबसे बड़ा और जादुई अनुभव बता चुके हैं। उन्होंने कहा,“2025 का मेरा सबसे बड़ा पल पिता बनना है। यह एक जादुई एहसास है। मुझे लगा था कि मैं बहुत इमोशनल हो जाऊंगा, लेकिन यह मेरी जिंदगी का सबसे ग्राउंडिंग मोमेंट साबित हुआ।”

बेटे विहान के जन्म पर भावुक संदेश

बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए कपल ने लिखा था,“हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल। प्रार्थनाएं कबूल हो गईं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया एक पल में बदल गई, शुक्रिया शब्दों से परे।”

विक्की और कैटरीना का यह नया सफर उनके फैंस के लिए भी किसी खुशी से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *