टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
घंटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे ?
घंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी…
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
दूसरा दोस्त– नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है…