उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा – ‘नाकाम इश्क’ और ‘मुकम्मल इश्क’ में क्या फर्क होता है…?
छात्र ने जवाब दिया – ‘नाकाम इश्क’ बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और ‘मुकम्मल इश्क’ सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले- आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले- हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले- आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले- हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू…