एक दोस्त ने दूसरे को फोन किया,
तो उधर से उसके नौकर की आवाज आई।
पहले दोस्त ने कहा तेरे साहब कहां है नौकर ने कहा,
जी साहब तो बाहर गये हैं, पहले दोस्त ने पूछा कि
क्या वो दिल्ली से बाहर गये हैं या भारत से बाहर?
नौकर बड़ी ही मासूमियत से बोला,
जी न तो वो दिल्ली से बाहर गये हैं न ही भारत से,
साहब तो जरा सू सू करने गये हैं,
आप फोन होल्ड करो, अभी बुला कर लाता हू।
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं…
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है – महाराज यही है वो !
अकबर – तुमने कैसे पहचाना इसको ?
बीरबल – महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है…