टीचर (रोहन से)- अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हो,
जिनमें से 6 तुम सविता को, 4 रीता को और 5 डौली को
दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी…..
पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो…..
पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं,
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा….