NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

झारखंड: मुठभेड़ में माओवादी कमांडर ढेर, एक घायल

Share This Post

झारखंड सहित देश के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल के दिनों में भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। अब झारखंड के पलामू जिले से माओवादी कमांडर के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

मुठभेड़ में मारा गया माओवादी कमांडर

पलामू जिले के मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्रों की सीमा पर सीताचुआं इलाके में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों और भाकपा-माओवादी (CPI-Maoist) उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक माओवादी कमांडर मारा गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाई. एस. रमेश ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक माओवादी का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान बाद में शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां के रूप में हुई।

एक अन्य इनामी माओवादी घायल

एक अन्य माओवादी नितेश यादव, जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था, इस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने कहा कि उसकी पहचान और स्थिति की पुष्टि की जा रही है।

असला बरामद

मुठभेड़ के बाद चले तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) समेत कई अन्य हथियार और सामग्रियां बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि नक्सलियों के पास अत्याधुनिक हथियार मौजूद थे और वे बड़ी साजिश की तैयारी में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *