NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

“इज़रायल का प्लान: गाज़ा पर कब्ज़ा और युद्धविराम पर बातचीत”

Share This Post

इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को घोषणा की कि वह गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने की सैन्य योजना को मंज़ूरी देंगे। साथ ही उन्होंने शेष बंधकों की रिहाई के लिए तत्काल वार्ता शुरू करने का भी आदेश दिया। गाज़ा के निकट सैनिकों से बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि यह योजना गाज़ा शहर की घनी आबादी वाले इलाक़े पर कब्ज़ा, लगभग 10 लाख लोगों को विस्थापित करने और फ़िलिस्तीनी घरों को ध्वस्त करने से जुड़ी है।

गाज़ा पर कब्ज़े की मंज़ूरी

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में अंतिम निर्णय के बाद गाज़ा शहर में व्यापक सैन्य अभियान जल्द शुरू हो सकता है। हमास ने हाल ही में अरब मध्यस्थों के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कही थी और इज़राइल से भी इसे मानने का आग्रह किया था। वहीं, इज़राइली सेना ने उत्तरी गाज़ा में अंतरराष्ट्रीय संगठनों और चिकित्सा अधिकारियों को दक्षिण की ओर जाने की सलाह दी है।

युद्धविराम पर वार्ता की तैयारी

इज़राइली सेना 60,000 रिज़र्व सैनिकों को बुलाने और 20,000 अतिरिक्त सैनिकों की सेवा बढ़ाने की योजना बना रही है। गाज़ा पट्टी में इज़राइली हमलों से गुरुवार को कम से कम 36 फ़िलिस्तीनी मारे गए, जिसकी पुष्टि स्थानीय अस्पतालों ने की।

नेतन्याहू का दोहरा लक्ष्य

दक्षिणी इज़राइल में गाज़ा कमान के दौरे पर नेतन्याहू ने कहा कि वह गाज़ा सिटी पर कब्ज़े की योजना को मंज़ूरी देंगे और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ‘‘सभी बंधकों की रिहाई और इज़राइल को स्वीकार्य शर्तों पर युद्ध समाप्त करने के लिए तत्काल बातचीत शुरू की जाए।’’
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमास को हराना और बंधकों की रिहाई – दोनों लक्ष्य एक साथ पूरे किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *