इजरायल का हमास के हमलों का जवाब
हमास के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में, इजरायल वायु सेना ने सोमवार को कई परिचालन मुख्यालयों के साथ-साथ विभिन्न इमारतों पर हमला किया जहां आतंकवादी संगठन हमास के नेता रह रहे थे।
इजरायल के रॉकेट हमलों में हो गई मौतें
इजरायल वायु सेना के अनुसार, वायु सेना ने तीन मंजिला मुख्यालय और हमास के वरिष्ठ नौसैनिक बल, मुहम्मद काश्ता से जुड़े मुख्यालय पर भी हमला किया। इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
इजरायली सेना का क्षेत्र में नियंत्रण
इजरायल में हमास आतंकवादियों के मिले 1500 शव इजरायली सेना ने दक्षिण में बड़े पैमाने पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और सीमा पर पूर्ण नियंत्रण भी बहाल हो गई है। प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने कहा कि इजरायली क्षेत्र में हमास आतंकवादियों के 1,500 शव पाए गए हैं और सोमवार रात से कोई भी हमास लड़ाका इजरायल में नहीं घुसा है।
हिमाचल से इजरायली टूरिस्ट की प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट से इजरायली टूरिस्ट ने दी अपनी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि यह विनाशकारी है। हम वहां अपने दोस्तों और परिवार के लिए डरे हुए हैं और हमास के आतंकवादियों को लेकर गुस्से में हैं। ज्यादातर खबरों पर अपडेट रखने की कोशिश कर रहे हैं। अपने परिवार के साथ रहने के लिए इजरायल वापस जाने की कोशिश कर रहा हूं।