NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

तकनीकी खराबी के कारण IndiGo विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

Share This Post

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान लेह पहुंचने के बाद तकनीकी समस्या के चलते वापस दिल्ली लौटा और सुरक्षित लैंडिंग की। इस एयरबस A320-251N विमान में चालक दल सहित करीब 180 यात्री सवार थे।

सभी यात्री सुरक्षित, इंडिगो की ओर से अब तक कोई बयान नहीं

सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इंडिगो की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी गई है।

भुवनेश्वर में उड़ान से पहले रोकी गई फ्लाइट

बुधवार को भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E 6101) उड़ान भरने ही वाली थी कि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को संभावित तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी। एटीसी ने सतर्कता बरतते हुए विमान को पार्किंग बे में वापस भेज दिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

रायपुर में 40 मिनट तक विमान में फंसे रहे यात्री

इसी दिन रायपुर एयरपोर्ट पर एक और घटना में दिल्ली से रायपुर आई इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को लगभग 40 मिनट तक विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। दरअसल, लैंडिंग के बाद विमान का निकास द्वार जाम हो गया था, जिसे सुधारने में ग्राउंड स्टाफ को समय लगा।

बम की धमकी के बाद नागपुर में की गई इमरजेंसी लैंडिंग

मंगलवार को मस्कट-कोच्चि-दिल्ली रूट पर चल रही इंडिगो फ्लाइट (6E 2706) को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल ने तुरंत जांच शुरू कर दी। DCP लोहित मतानी ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *