NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Indian seasons are God's gift - Acharya Vimlesh Bansal

भारतीय ऋतुयें परमात्मा का वरदान हैं-आचार्य विमलेश बंसल

Share This Post

वैदिक विदुषी आचार्या विमलेश बंसल ने कहा कि ईश्वर की बनाई सृष्टि में भारतीय जनों के लिए ऋतु की जो काल चक्र परिवर्तित व्यवस्थित सुंदर व्यवस्था है उसे समझकर विधान पूर्वक सेवन करने की आवश्यकता है वसंत जहां सुखद है वहां सभी ऋतुओं सहित सर्दी भी ईश्वरीय वरदान है।
ईश्वर की बनाई सभी ऋतु रमणीय हैं

वसंत इन ऋतु मंत्र की व्याख्या स्वयं परमपिता परमेश्वर ने हमारे लिए ऋग्वेद में की है।जिसमें छहों ऋतुओं की रमणीयता को दर्शाया है हम ईश्वर की इस वैदिक ज्ञान विज्ञान की वर्दी को ओढ़ सर्दी को नमन करने वाले बनें,वेद से अज्ञान मिटाएं,वृहद यज्ञ द्वारा ताप मिटाएं,योग द्वारा स्वास्थ्य पाएं,

एसी आठ लेयर की योगाभ्यास की वर्दी पहन युक्त आहार विहार भोजन भजन भ्रमण से उमंग उल्लास आनंद द्वारा बढ़ें बढ़ाएं सकल विश्व को आर्य बनाएं,ईश्वर की सन्निधि से धन्यवाद करते हुए परमानंद पाएं। उपसंहार करते हुए स्वरचित रचना भी ऋतुओं की सुंदर व्यवस्था पर प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि आर्य नेत्री रेणु त्यागी व अध्यक्ष योगाचार्या शांता तनेजा ने भी भिन्न भिन्न मौसम की चर्चा करते हुए सर्दी में कर्म शील बनने का संदेश दिया।परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया व राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य गायिका प्रवीना ठक्कर,कमला हंस, कौशल्या अरोड़ा, रविन्द्र गुप्ता, उषा सूद, कृष्णा मुखी, नरेश चन्द्र आर्य, कमलेश चांदना आदि के मधुर भजन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *