NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

भारत ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात प्रतिबंध हटाए, व्यापारियों ने सराहा

Share This Post

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यह जानकारी एक अधिसूचना के माध्यम से दी गई है।

सरकार ने जुलाई 2023 में चावल की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया था।

निर्यातकों ने पाबंदी हटाने के इस फैसले की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। ‘राइस विला’ के सीईओ सूरज अग्रवाल ने कहा, “गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का भारत का साहसिक फैसला कृषि क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी है।”

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकार ने ‘पारब्वॉइल्ड’ चावल पर निर्यात शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।

इस फैसले से कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं उत्पन्न होने की उम्मीद है, जो किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *