NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: बारिश बन सकती है बाधा, जानें मौसम का हाल

Share This Post

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। लीड्स टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे है। अब भारत की कोशिश होगी कि इस टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबर की जाए। हालांकि, भारत ने एजबेस्टन में आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है, जिससे चुनौती और भी बढ़ जाती है।

बारिश बन सकती है बाधा

पहले दिन बारिश की भविष्यवाणी ने दोनों टीमों की रणनीति को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई को बर्मिंघम में सुबह से ही बारिश के आसार हैं। मैच लोकल समय अनुसार सुबह 11 बजे शुरू होना है और टॉस 10:30 बजे होगा, उस समय भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश की संभावना: 20%

हवा की रफ्तार: सुबह 11 km/h, तीसरे सत्र में 18 km/h

आउटफील्ड: तेज, बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद

टॉस की अहमियत

पहले दिन की मौसम स्थितियों को देखते हुए टॉस बेहद निर्णायक साबित हो सकता है। जो टीम टॉस जीतेगी, वह संभवतः पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी ताकि तेज गेंदबाजों को अधिकतम स्विंग और मूवमेंट मिल सके।

पिच रिपोर्ट: तेज गेंदबाजों को मिलेगा साथ

एजबेस्टन की पिच पर पहले दिन बादल छाए रहेंगे और नमी होगी, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

स्पिनर्स के लिए पहले दिन ज्यादा सहायता की उम्मीद नहीं है।

बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा क्योंकि ठंडे मौसम और तेज हवा में बॉल मूव कर सकती है।

पिच पर बाउंस अच्छी होगी और आउटफील्ड तेज रहेगी।

टीम अपडेट

इंग्लैंड: जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी

भारत: जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *