NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

कलियुग में भगवान कल्कि की उम्र कितनी होगी और किससे होगा विवाह, जानें कल्कि पुराण की 4 भविष्यवाणियां

Share This Post

कल्कि पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार भगवान कल्कि का जन्म कलियुग के अंत समय से कुछ पहले होगा। भगवान कल्कि अन्याय का नाश करके न्याय की स्थापना करेंगे। इसके अलावा भगवान कल्कि का साथ देने के लिए उनकी पत्नी भी होगी। आइए, विस्तार से जानते हैं भगवान कल्कि के जन्म, विवाह और उम्र से जुड़ीं भविष्यवाणियां।

कलियुग में धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु का 10वां अवतार कल्कि का जन्म होगा। भगवान कल्कि से जुड़ी भविष्यवाणी का उल्लेख स्कंद पुराण, मतस्य पुराण और कल्कि पुराण में मिलता है। विशेषतौर पर कल्कि पुराण में यह भविष्यवाणी की गई है कि भगवान कल्कि कलियुग के अंत में प्रकट होकर धर्म की पुनर्स्थापना करेंगे और एक नए युग का आरंभ करेंगे। इसके अलावा भी भगवान कल्कि से जुड़ीं कई भविष्यवाणियां की गई हैं। जैसे, कल्कि पुराण में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि भगवान कल्कि जब कलियुग में जन्म लेंगे, तो उनकी उम्र कितनी होगी और उनका विवाह किससे होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं भगवान कल्कि से जुड़ीं भविष्यवाणियां।

घोड़े पर सवार होकर दिव्य तलवार लेकर आएंगे कल्कि

कल्कि पुराण के अनुसार भगवान कल्कि वेदों और शास्त्रों के ज्ञाता होंगे। उन्हें तलवारबाजी सहित 64 कलाओं का ज्ञान होगा। वे भगवान शिव के परम भक्त होंगे। शिवजी प्रसन्न होकर उन्हें दिव्य शक्तियां और तलवार देंगे। कल्कि को देवदत्त नामक घोड़ा भी शिवजी से मिलेगा। वे अधर्म का नाश करेंगे। भगवान कल्कि विल्वोदकेश्वर महादेव की विशेष रूप से पूजा करेंगे।

भगवान कल्कि की उम्र कितनी होगी

कल्कि पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार भगवान कल्कि का जन्म कलियुग के अंत में होगा। भगवान कल्कि की उम्र 100 वर्ष से ज्यादा होगी। इन 100 वर्षों में भगवान कल्कि अधर्म का नाश पूरी तरह करके धर्म की स्थापना करेंगे। सबसे पहले कल्कि वेदों और धर्म-अधर्म का ज्ञान देकर समाज में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। नए युग का आरंभ कई चरणों में होगा। अंतिम चरण में भगवान कल्कि एक योद्धा की तरह अधर्मियों का संहार करेंगे।

भगवान कल्कि का विवाह किससे होगा

कल्कि पुराण में भगवान कल्कि के विवाह से जुड़ी भविष्यवाणी भी की गई है। कल्कि पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार भगवान कल्कि का विवाह सिंहल द्वीप के राजा वृहदरथ की पुत्री पद्मा से होगा। जिस तरह भगवान कल्कि विष्णु के अवतार हैं। उसी तरह देवी पद्मा भी लक्ष्मी का अवतार होंगी। वह अत्यंत रूपवान और यशस्विनी होंगी। पद्मा कई विद्याओं में निपुण होंगी। वह भगवान कल्कि की धर्मपत्नी बनकर धर्म की स्थापना करने में उनकी सहायता करेगी।

भगवान कल्कि के जन्म के बाद क्या होगा

कल्कि पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार भगवान कल्कि के शासन में पृथ्वी से पाप खत्म हो जाएगा। कोई भी अधर्मी, कम उम्र वाला, गरीब, पाखंडी और धोखेबाज नहीं रहेगा। सत्कर्म करने वाले और भगवान की भक्ति में लीन रहने वालों की भगवान कल्कि मदद करेंगे। न्याय की आस देख रहे ईमानदार लोग कल्कि अवतार के बाद एक नए युग के साक्षी बनेंगे। भगवान कल्कि नाम जपने से धन, यश और उम्र और बढ़ने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *