NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

चुनावी रणनीति के लिए कितनी फीस लेते थे प्रशांत किशोर? किया बड़ा खुलासा

Share This Post

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की फीस को लेकर लंबे समय से अटकलें थीं। बिहार के बेलागंज में अपनी पार्टी ‘जन सुराज पार्टी’ के एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने अपनी फीस का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक चुनावी अभियान के लिए वह 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक लेते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी रणनीति से अब तक कम से कम 10 राज्य सरकारें बनी हैं। उन्होंने कहा, “क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए पैसे नहीं होंगे? बिहार में मेरे जैसी फीस किसी ने नहीं सुनी होगी। मैं एक चुनावी सलाह से अपने अभियान को अगले दो साल तक चला सकता हूँ।”

जन सुराज पार्टी ने बिहार की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
बेलागंज से मोहम्मद अमजद
इमामगंज से जितेंद्र पासवान
रामगढ़ से सुशील कुमार सिंह कुशवाहा
तरारी से किरण सिंह

इन उपचुनावों के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *