मेष :आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिकता और चिंतन में रुचि बढ़ सकती है। विरोधी परेशान नहीं करेंगे और प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा।
वृषभ :घर में शांति और आराम का अनुभव होगा। नौकरी या व्यापार में सहयोग मिलेगा। परिजनों से सुख मिलेगा और यात्रा का योग बन सकता है।
मिथुन :आज अनुशासन, साफ सोच और काम में संतुलन जरूरी है। विरोधियों से सतर्क रहें और पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें।
कर्क :दिन की शुरुआत थोड़ी चिंता और खर्च से हो सकती है। प्रेम जीवन में मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह :आज मन भक्तिभाव में लग सकता है और कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं में सोच-समझकर कदम उठाएं।
कन्या :आज करियर और व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। अचानक धन प्राप्त हो सकता है और घर-परिवार में खुशी रहेगी।
तुला :आज नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी संयमित रखें, नहीं तो मतभेद की संभावना हो सकती है। पढ़ाई में बाधा आ सकती है।
वृश्चिक :आज शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। कार्य में संतोष मिल सकता है, आर्थिक लाभ संभव है और परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा।
धनु :आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें और खान-पान का ध्यान रखें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है।
मकर :आज शुभ आयोजन, खरीदारी या साझेदारी में लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार और पारिवारिक सुख प्राप्त हो सकता है।
कुंभ :रुके काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक तनाव कम होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन :आज सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। निवेश सोच-समझकर करें तो अच्छा लाभ मिलेगा।