NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Herbs Reduces Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए हेल्दी उपाय और आहार

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी बढ़ती मात्रा हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकती है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं – HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन)। बैड कोलेस्ट्रॉल या LDL की बढ़ती मात्रा से हृदय स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।


समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराकर अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखना जरूरी है। हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज के माध्यम से हम अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। यहां कुछ हर्ब्स हैं जो हमें इसमें मदद कर सकते हैं और हमारी सेहत को बनाए रख सकते हैं।

 
अलसी (Flaxseed)
अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में काफी फायदेमंद होते हैं। यह नसों में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।  इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर सलाद, लड्डू, रोटी बनाते वक्त आटे में मिक्स भी कर सकते हैं।
अदरक (Ginger)
अदरक का इस्तेमाल वैसे तो सब्जी, चाय बनाने में हम करते ही हैं, लेकिन इसके अलावा आप इसे जूस या डिटॉक्स वॉटर में भी शामिल कर सकते हैं। वैसे इसे सुखाकर चबाना भी फायदेमंद है।

 

जीरा (Cumin)
शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में जीरा भी बेहद असरदार हर्ब है। जीरे में फाइबर की मौजूदगी कई सारी समस्याओं में राहत दिलाती है।

आंवला (Gooseberry)

आंवले में विटामिन सी की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। रोजाना एक से दो आंवला खाने से स्किन, बालों की क्वालिटी सुधरती है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स दूर होते हैं और सबसे जरूरी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है।
 

ग्रीन टी (Green tea)

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी का एक कप पीना भी बैड कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से आउट करने में बेस्ट हर्ब है। साथ ही इससे ब्लड भी प्यूरीफाई होता है। ग्रीन टी के रोजाना सेवन से स्किन की चमक भी बढ़ती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *