NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

झारखंड में चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Share This Post

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा आहूत 24 घंटे की हड़ताल के चलते शनिवार को झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। यह हड़ताल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में आयोजित की गई थी।

आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं रविवार सुबह छह बजे तक बाधित रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं।’’

आईएमए झारखंड के प्रमुख डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘‘सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।’’

उन्होंने आगे बताया कि हड़ताल के दौरान सभी वैकल्पिक सेवाएं, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं और वैकल्पिक सर्जरी को निलंबित किया गया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर इस हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा। रांची में आईएमए झारखंड, राज्य स्वास्थ्य संघ (जेएचएसए), आरडीए-सीआईपी और अन्य प्रतिष्ठानों के सदस्य मार्च भी निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *