NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

“हनुमान जी मंत्र: पूजा में जाप करें, बदलेगी किस्मत”

Share This Post

राम भक्त हनुमान जी को मंगलवार का दिन अतिप्रिय है। इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। करियर और व्यापार में सफलता पाने के लिए मंगलवार का व्रत रखा जाता है, जिसे ज्योतिष भी शुभ मानता है।

सनातन शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष के पहले मंगलवार को श्रीराम का हनुमान जी से प्रथम मिलन हुआ था, जिससे यह दिन हनुमान जी को अत्यधिक प्रिय है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगर आप भी हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मंगलवार को विधिपूर्वक पूजा करें और इन पवित्र मंत्रों का जाप करें।

श्रीराम के मंत्र

हुं जानकी वल्लभाय स्वाहा।
ॐ जानकीकांत तारक रां रामाय नमः।
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।
ॐ दशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धीमहि तन्नो रामः प्रचोदयात्।
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।

 रामाष्टक स्तोत्र

(इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है)

सुग्रीवमित्रं परमं पवित्रं, सीताकलत्रं नवमेघगात्रम्।

कारुण्यपात्रं शतपत्रनेत्रं, श्रीरामचन्द्रं सततं नमामि।

संसारसारं निगमप्रचारं, धर्मावतारं हृतभूमिभारम्।

सदाविकारं सुखसिन्धुसारं, श्रीरामचन्द्रं सततं नमामि।

लक्ष्मीविलासं जगतां निवासं, लङ्काविनाशं भुवनप्रकाशम्।

 हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र

हनुमान जी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्।
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।
ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः।
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय।।
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय।।
रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय लक्ष्मणशक्ति भेदनिवारणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।।
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना और इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त होती है। हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धा और समर्पण के साथ उनकी पूजा करें और नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करें।

जय श्रीराम! जय बजरंगबली!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *