NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

स्थापना दिवस: PM मोदी ने राज्यों को दी विशेष शुभकामनाएं

Share This Post

भारत में हर साल 1 नवंबर को कई राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इन राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, विकास में योगदान और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर अपने संदेश में उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रत्येक राज्य को व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए उनकी सांस्कृतिक और आर्थिक विशेषताओं की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के निवासियों को संदेश देते हुए लिखा, “मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह राज्य अपनी प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध होकर हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करे।”

हरियाणा के लिए अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा, “समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध हरियाणा ने सदैव देश के विकास में योगदान दिया है। स्थापना दिवस पर मैं प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”

छत्तीसगढ़ के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा, “मेरी कामना है कि यह राज्य, जो अद्भुत लोक परंपराओं और आदिवासी संस्कृति का संगम है, विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।”

केरल पिरवी के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “केरल अपने मनमोहक परिदृश्यों, जीवंत परंपराओं और मेहनती लोगों के लिए विख्यात है। इस राज्य ने पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *