NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Exit Poll 2026: बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में जीत का धमाका, केरल में बदलाव के संकेत

Share This Post

चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में करीब एक महीने तक चले मैराथन चुनाव के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। एग्जिट पोल के रुझान सामने आ चुके हैं, जो कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं।
असम में भाजपा की पकड़ मजबूत दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में कड़ी टक्कर ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। वहीं दक्षिण भारत में अभिनेता विजय की एंट्री ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

पश्चिम बंगाल: कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक रणक्षेत्र बना हुआ है। कुछ एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा 146-175 सीटों के साथ बढ़त बना सकती है।
हालांकि, अन्य सर्वे टीएमसी की लगातार चौथी जीत का अनुमान लगा रहे हैं, जिसमें उसे 177 से 205 सीटें मिल सकती हैं।
बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे चुनाव के केंद्र में रहे।

असम: भाजपा की मजबूत वापसी

असम में एग्जिट पोल लगभग एकमत हैं कि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है।
126 सदस्यीय विधानसभा में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा को करीब 88 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को लगभग 27 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु: DMK आगे, विजय फैक्टर असरदार

तमिलनाडु में एग्जिट पोल के अनुसार डीएमके 130 सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है।
एआईएडीएमके को करीब 65 सीटें मिलने का अनुमान है।
हालांकि, अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) ने बड़ा असर डाला है और उसे लगभग 31 सीटें मिल सकती हैं।
कुछ सर्वे में विजय की पार्टी को 98-120 सीटें मिलने का भी दावा किया गया है, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी है।

केरल: बदलाव के संकेत

केरल में एग्जिट पोल बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को करीब 77 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि वाम मोर्चा 55 सीटों तक सिमट सकता है।
अगर ऐसा होता है, तो यह 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन होगा और वाम दलों के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

एग्जिट पोल के ये आंकड़े देश के कई राज्यों में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे 4 मई को सामने आएंगे, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *