भारत आए यूरोपीय संघ (EU) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेगा। इस दौरान प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जारी बातचीत की प्रगति पर चर्चा होगी। दोनों पक्ष चाहते हैं कि समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए।
EU प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य
EU व्यापार महानिदेशालय की महानिदेशक सबाइन वेयंड के नेतृत्व में आया यह दल वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े विवादित बिंदुओं पर मतभेद दूर करने के लिए प्रयासरत है। लक्ष्य है कि साल के अंत तक वार्ता पूरी कर ली जाए।
किन मुद्दों पर मतभेद?
अधिकारियों के अनुसार, अभी भी कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सहमति नहीं बन पाई है, जिनमें शामिल हैं—
इस्पात
कार्बन टैक्स
वाहन से संबंधित नियम
गैर-शुल्क बाधाएँ
इन मुद्दों पर समाधान के बाद ही समझौते का रास्ता साफ होगा।
वार्ता का बैकग्राउंड
जून 2022 में भारत और 27 सदस्यीय ईयू समूह ने लगभग 8 साल बाद व्यापक मुक्त व्यापार समझौता, निवेश सुरक्षा कॉन्ट्रैक्ट और जीआई टैग से जुड़े समझौते की वार्ता फिर शुरू की थी।
हालांकि 2013 में बाजार पहुंच और नीतिगत रुकावटों के चलते यह बातचीत थम गई थी, लेकिन अब फिर से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।