नई दिल्ली, (नेशनल थॉट्स ) – कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी सदस्यों के लिए अटर्ल जारी करते हुए कहा है कि ईपीएफओ कभी भी किसी सदस्य की निजी जानकारी फोन, ई-मेल और सोशल मीडिया के जरिए नहीं मांगता है। कभी भी किसी को इन सभी माध्यमों से कोई निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट:
ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंटों पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि फेक कॉल और मैसेज से सावधान रहें। ईपीएफओ की ओर से कभी भी सदस्यों से फोन, ई-मेल और सोशल मीडिया के जरिए कोई निजी जानकारी नहीं मांगी जाती है।
साइबर अपराध शाखा में दर्ज कराएं शिकायत:
ईपीएफओ ने एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें लिखा हुआ है कि ‘सावधान रहें, सतर्क रहें’, कभी भी अपना UAN/पासवर्ड/पैन/आधार/बैंक खाता विवरण/ओटीपी या कोई अन्य व्यक्तिगत या वित्तीय विवरण किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ईपीएफओ या उसके कर्मचारी कभी भी मैसेज, फोन, ई-मेल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगते हैं।