नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : आज,10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस विशेष मौके पर, मेष राशि सहित 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ फलदायी होने वाला है। आज के दिन, इन राशि के लोगों को धन की देवी माता लक्ष्मी और धनपति कुबेर की कृपा होने का अद्भुत अनुभव होगा। इससे उनके धन संबंधी कठिनाईयाँ दूर होंगी और बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी, नौकरी में तरक्की का योग है और आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। उपहारों से लाभ होगा।
धनतेरस 2023: ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल
मेष राशि Aries : इस साल का धनतेरस आपके लिए शुभ साबित होगा। आपका आर्थिक पक्ष और व्यवसाय दोनों ही शानदार रहेगा। आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए अच्छी योजना बनाने में सफल होंगे। आज के दिन आपके पास धन का आगमन होगा, जिससे धन लाभ से बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
कर्क राशि Cancer zodiac sign : धनतेरस के दिन घर में उत्सव का माहौल होगा. आज किए गए कार्य सफल होंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धन और संपत्ति में वृद्धि का योग है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन खुश रहेगा. धनतेरस पर किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा ।
सिंह राशि Leo sun sign : धनतेरस का उत्सव आपके जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा. बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा. बिजनेस में यह दिन सफलता का रहेगा. आपके सही फैसले से बिजनेस में लाभ होगा. धन का संकट नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि Scorpio : धनतेरस के दिन आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी. आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. दिवाली बोनस पाकर खुश होंगे.यह दिन आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं.
धनु राशि sagittarius : धनतेरस के अवसर पर आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं, जिससे आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी ।