NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

DNA: लोकतांत्रिक राष्ट्रीय गठबंधन : देश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) :   पटना, : बिहार की राजधानी पटना में आज दिनांक 01 फरवरी  2024 को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है, जिसमें देश की राजनीति के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए “लोकतांत्रिक राष्ट्रीय गठबंधन” (Democratic National Alliance) की घोषणा की जा रही है। इस नए गठबंधन के संयोजक रहेंगे “अखण्ड भारत जनप्रिय पार्टी” (ABJP), “आदर्श जनकल्याण दल” (AJD), और “युवा बिहार सेना” (YBS)।

नई ऊर्जा, नए लक्ष्य: लोकतंत्र के लिए गठबंधन का उद्दीपन


इस गठबंधन का संयोजक और आदर्श जनकल्याण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितेश कुमार ने कहा, “आज तक आजादी के बाद देश में सत्ता तो परिवर्तन कई बार हुआ है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ है। इसलिए देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए DNA गठबंधन निर्माण हुआ है!”

युवा बिहार सेना के रूप में सकारात्मक उत्साह:


युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पासवान ने कहा, “2024-2025 व्यवस्था परिवर्तन का साल है, और इसलिए DNA देश की समृद्धि के लिए लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की सभी 540 लोकसभा सीटों पर अपने घटक दल के सहयोग से उत्साहपूर्ण रूप से सामर्थ्य दिखाएंगे।”

लोकसभा चुनाव की तैयारी: सुरमा नेतृत्व में बदलाव की चुनौती:


अखण्ड भारत जनप्रिय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुमित रंजन सिन्हा ने बताया कि देश और राज्य की राजनीति अब राजनीतिक करबट लेगी, और उनके घटक दल आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े सुरमों को चुनौती देंगे। इस साल के चुनाव में राष्ट्रीय जनगणना के बाद किस क्षेत्र में बदलाव होगा यह कह पाना मुश्किल हो सकता है।


सुरक्षित सीट भी  सामान्य हो सकता है और सामान्य सीट भी सुरक्षित । महिला आरक्षण विधेयक से भी अनुमान लगाना मुश्किल होगा कि कौन-कौन से क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।  जनगणना के पश्चात लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों की संख्या में इजाफा भी हो सकती है।  राजनीति में रूचि रखने वाले लोगों के लिए आने वाला चुनाव – लोकसभा एवं विधानसभा दोनों हीं, बहुत हीं खास होगा और DNA गठबंधन देश के 140 करोड़ जनता के हक्क-अधिकार दिलाने और लोकतंत्र को बचाने हेतु एक वोट एक रोज़गार की लड़ाई लडेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *