NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

“सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत की मांग, भाजपा बोली- पाकिस्तान जाओ”

Share This Post

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद 2019 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा, “किसी ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी।” उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज तक उन्हें यह नहीं पता चला कि यह स्ट्राइक कहां हुई, कौन मारा गया और पाकिस्तान में यह किस जगह पर हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सबूत मांगे हैं।

भाजपा ने लगाया सेना का मनोबल गिराने का आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चन्नी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर भारतीय सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब ‘पाकिस्तान परस्त पार्टी’ (PPP) बन चुकी है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के अन्य नेता पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं और पाकिस्तान को क्लीन चिट देते रहे हैं।

संबित पात्रा का हमला: कांग्रेस बनी ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सीडब्ल्यूसी अब ‘पीडब्ल्यूसी’ यानी पाकिस्तान कार्यसमिति बन गई है। उन्होंने कहा कि चन्नी के बयान से यह साबित होता है कि कांग्रेस पाकिस्तान के आतंकवादियों और सेना को राजनीतिक ऑक्सीजन देने का काम कर रही है।

कांग्रेस की सफाई: एकता के प्रति प्रतिबद्ध
विवाद के बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने अपनी बैठक में राष्ट्रीय एकता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, पार्टी ने सरकार से पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *