NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

दिल्ली: बारिश के बाद बंद हुई प्रगति मैदान सुरंग फिर से खुली”

Share This Post

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण बंद हुई प्रगति मैदान सुरंग को सोमवार को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। अधिकारियों ने इसे जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि सफाई के बाद सोमवार को सुरंग का यातायात के लिए फिर से सामान्य हो गया। यह सुरंग 28 जून से बंद थी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, 28 जून को सफदरजंग वेधशाला में 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद लोधी रोड में 192.8 मिमी, रिज क्षेत्र में 150.4 मिमी, पालम में 106.6 मिमी और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश हुई थी। अठाईस जून की सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना अधिक थी और 1936 के बाद से इस महीने की सबसे अधिक बारिश थी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि उन्हें जलभराव वाले क्षेत्रों से 200 से अधिक फोन आए थे। घंटों बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास और शहर के कई अन्य हिस्सों से पानी निकाला गया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *