NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Delhi-NCR Pollution : कहीं 12 तो कहीं 300 के पार वायु प्रदूषण का स्तर, साफ हवा में सांस लेने को तरसे दिल्ली के लोग

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में किसी तरह की कमी देखने का कोई संकेत नहीं है। सरकार की विभिन्न प्रयासों के बावजूद, कई शहरों को एक्यूआई 300 से अधिक के स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। 
दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा
दिल्ली में प्रदूषण की चादर घनी हो गई है, जिसके कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। सफर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का आज AQI 388 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह, जहांगीरपुरी में 434, बुराड़ी में 441, बवाना में 441, द्वारका में 412, आनंद विहार में 387, अशोक विहार में 386 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा, नोएडा में AQI 363, ग्रेटर नोएडा में 369, गुरुग्राम में आज AQI का आंकड़ा 321 और फरीदाबाद में एक्यूआई 417 दर्ज किया गया है।
 
क्या है AQI?
एक्यूआई हवा की गुणवत्ता आंकने का एक सूचकांक है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि एक शहर की हवा कितनी प्रदूषित है। AQI के रेंज को बांटा गया है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहां-कैसी स्थिति है। यदि एक्यूआई 50 के रेंज में है, तो इसे अच्छी श्रेणी में रखा जाता है, 51-100 में है तो, ठीक माना जाता है; 101-200 की श्रेणी अच्छी नहीं है; 201-300 के एक्यूआई को खराब की श्रेणी में रखा जाता है; 301-400 को बहुत खराब श्रेणी का माना जाता है और 401-500 को बेहद गंभीर या खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *