NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Delhi Moon Rise Time Today: आसमान में छाई धुंध, आज सुहागिनों को कब होगा चांद का दीदार?

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – आज, सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का पर्व मना रही हैं। प्रतिवर्ष, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को, महिलाएं करवा चौथ व्रत करती हैं, ताकि उनके पति की लंबी आयु हो। यह एक महत्वपूर्ण पर्व है और दिल्ली सहित देश की सभी महिलाएं चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं। हालांकि, दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदूषण की चादर दिल्ली में तेजी से फैल रही है, और कई स्थानों पर हवा और भी ज्यादा प्रदूषण हो गया है।

 

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में बुधवार को हवा उत्तर-पूर्वी और उत्तर दिशा से चलने की संभावना है, और इसके परिणामस्वरूप हवा बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। इसके साथ ही, ठंड की वजह से आसमान में धुंध छाई हुई है, सूरज भी साफ नहीं दिख रहा है। दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है। सुबह और शाम का मौसम ठंडा रहने लगा है।

 
करवा चौथ 2023 पूजन मुहूर्त
एक नवंबर को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त: सायं 05: 36 मिनट से सायं 06 : 54 मिनट तक
पूजन की कुल अवधि: एक घंटा 18 मिनट
करवा चौथ व्रत का समय 2023
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत एक नवंबर को प्रातः 06:33 मिनट से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रखा जाएगा। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 42 मिनट की है। ध्यान रहे कि करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है।


करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात आठ बजकर 15 मिनट है। अलग-अलग शहरों में चंद्र दर्शन का समय अलग हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा चांद
दिल्ली –      8 बजकर 15 मिनट पर
नोएडा  –    8 बजकर 15 मिनट पर
अगर चाँद न दिखे तो क्या करें सुहागिन महिलाएं
कई बार ऐसी स्थितियां कई जगहों पर आती हैं जब मौसम खराब होने के वजह से चांद नहीं दिख पाता है। तब पंचांग में दिए गए चंद्रोदय के टाइम पर आप चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके अर्घ्य दे सकती हैं। ऐसे करने पर आपका व्रत अधूरा नहीं रहेगा। आपको किसी भी तरह का कोई दोष नहीं लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम के आठ बजकर सात मिनट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *