NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

December Bank Holidays : दिसंबर महीने में 18 दिनों के लिए बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, काम के लिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करें

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : दिसंबर 2023 के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार इस महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को मिलने वाली छुट्टियां शामिल हैं। 
 
कुछ छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र के लिए हो सकती हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं इन दिनों भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी, जिससे वे अपने बैंकिंग कार्यों को आसानी से पूरा कर सकें।


नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सभी बैंक छुट्टियों को चार विभाजनों में रखता है – रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के तहत आने वाली छुट्टियां, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत आने वाली छुट्टियां, बैंकों के खाते बंद करने से संबंधित छुट्टियां, और राज्यों के द्वारा घोषित बैंक छुट्टियां।

 


आइए देखते हैं दिसंबर महीने में किस दिन, किस कारण और कहां पर बैंक शाखाओं पर छुट्टी रहेगी?

  • 1 दिसंबर (शुक्रवार): राज्य स्थापना दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में बैंक बंद
  •  3 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 4 दिसंबर (सोमवार) : संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व, गोवा में बैंक बंद रहेंगे
  •  9 दिसंबर (शनिवार): दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 10 दिसंबर (रविवार):  साप्ताहिक छुट्टी
  • 12 दिसंबर (मंगलवार): पो-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंक बंद
  • 13 दिसंबर (बुधवार): लुसुंग/नामसूंग- सिक्किम में बैंक बंद
  • 14 दिसंबर (गुरुवार): लुसुंग/नामसूंग- सिक्किम में बैंक बंद
  • 17 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  •  18 दिसंबर (सोमवार): यू सो सो थांम की पुण्यतिथि, मेघालय में बैंक बंद
  • 19 दिसंबर (मंगलवार): गोवा मुक्ति दिवस, गोवा में बैंक बंद
  •  23 दिसंबर (शनिवार): चौथे शनिवार की छुट्टी
  • 24 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 25 दिसंबर (सोमवार): (क्रिसमस)- सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।
  • 26 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस सेलिब्रेशन- मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में बैंक बंद हैं।
  • 27 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस- अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • 30 दिसंबर (शनिवार): यू कियांग नांगबाह- मेघालय में बैंक बंद हैं।
  • 31 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *