25 जून 2025 को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के लोकतंत्र के “सबसे काले अध्यायों” में से एक बताते हुए कहा कि कोई भी भारतीय नहीं भूलेगा कि उस समय संविधान की भावना और संसद की आवाज को कैसे कुचला गया था। इस बयान के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।
“देश में 11 साल से जारी है अघोषित आपातकाल” – कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि देश पिछले 11 वर्षों से एक अघोषित आपातकाल की चपेट में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर पांच दिशाओं से संगठित और खतरनाक हमले हो रहे हैं:
संविधान पर हमले
राजनीतिक विरोधियों पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
संसदीय परंपराओं का हनन
न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर संकट
निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल
“संविधान बदलने की कोशिश नाकाम हुई”
रमेश ने कहा कि मोदी सरकार ने 2024 के चुनावों में “चार सौ पार” का नारा देकर जनता से संविधान बदलने का जनादेश मांगा था, लेकिन भारत की जनता ने यह जनादेश ठुकरा दिया।”जनता ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने वाले संविधान को बचाने के लिए वोट दिया।”
संसद को बना दिया rubber stamp: कांग्रेस
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने:
संसद में बहस से बचते हुए महत्वपूर्ण विधेयकों को जबरन पारित कराया
संसदीय समितियों की भूमिका को खत्म कर दिया
सांसदों को मनमाने ढंग से निलंबित किया
कैग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को अप्रासंगिक बना दिया
“चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल”
जयराम रमेश ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में:
चुनाव की तारीखें सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए तय की गईं
भाजपा नेताओं के विभाजनकारी भाषणों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
चुनाव आयोग ने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी
“राज्यों को कमजोर करने की साज़िश”
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने:
विपक्ष शासित राज्यों की सरकारों को धनबल और गवर्नर कार्यालय के दुरुपयोग से गिराने की कोशिश की
राज्यों के हक के राजस्व को उपकर और वित्तीय नियंत्रण के ज़रिए रोका
विश्वविद्यालयों की नियुक्तियों में राज्यपालों के माध्यम से हस्तक्षेप किया
“व्यवसायियों में डर, मीडिया पर दबाव”
रमेश का दावा है कि:
टैक्स टेररिज्म और जांच एजेंसियों के ज़रिए उद्योगपतियों को चुप करा दिया गया है
एक चुनिंदा कॉरपोरेट समूह को हवाई अड्डों से लेकर मीडिया हाउस तक सौंप दिए गए
ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल विपक्ष को परेशान करने के लिए किया जा रहा है
सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को धमकियां, गिरफ्तारियां और छापे झेलने पड़े हैं
RTI कानून को लगभग निष्क्रिय कर दिया गया है
“नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा”
कांग्रेस महासचिव ने कहा:
किसानों को खालिस्तानी, जातिगत जनगणना मांगने वालों को अर्बन नक्सल कहा गया
महात्मा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया गया
अल्पसंख्यकों, दलितों और वंचित वर्गों को निशाना बनाया गया
नफरत फैलाने वाले मंत्रियों को पदोन्नति दी गई