NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Cold Wave : शीतलहर से बचना है तो इन 5 कामों को करें, नहीं तो बढ़ सकती हैं हेल्थ समस्याएं

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं. इसलिए, इससे बचाव के लिए सभी को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। विशेषकर, सुबह में वॉक करने वालों या बाहर एक्सरसाइज करने वालों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। 
 

इस सीजन को कोल्ड वेव कहा जाता है, जिससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें रक्त धमनियों का संचालन हो सकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जो हृदय सम्बंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। इससे सांस लेने में भी कठिनाई हो सकती है। आइए, जानें कैसे इस सर्दी की लहर से बचा जा सकता है और स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

1. हाइपोथर्मिया (Hypothermia)
अगर शीतलहर की चपेट में लंबे समय से हैं तो शरीर का तापमान गिर सकता है. इसकी वजह से हाइपोथर्मिया हो सकता है. इसमें कंपकंपी, ठीक से बोल न पाना और सोचने-समझने में परेशानी होने लग सकती है. ये सभी काफी खतरनाक हो सकते हैं.

2. इम्यून सिस्टम वीक होना (Immune system week)
बहुत ज्यादा कोल्ड वेव के संपर्क में रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने का खतरा रहता है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां आसानी से हो सकती हैं. वायरल, सर्दी, जुकाम का रिस्क भी कई गुना तक बढ़ सकता है.

3.सांस से जुड़ी समस्याएं (Respiratory problems)
ठंडी और बर्फीली हवाएं अस्थमा जैसी सांस की समस्याओं को ट्रिगर कर सकती है. इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और सांस के संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है. इससे जुकाम की समस्या भी बढ़ सकती है.

4. हार्ट से जुड़ी समस्याएं (Heart related problems)
सर्दियों में हार्ट पर प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट की गति बढ़ सकती है. शीतलहर दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.

5 जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द (Joint and muscle pain)
सर्दी के मौसम में गठिया की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है. इससे चलने में समस्या हो सकती है. इसलिए शीतलहर से बचकर रहना चाहिए.

शीतलहर से बचने के उपाय (Ways to avoid cold wave)

1. कपड़ों को लेयर मे पहनकर रहें.
2. सर्दियों में खुद को भीगने से बचाएं.
3. जितना हो सके घर के अंदर ही रहें.
4. पानी पीना कम न करें और खाने में फल, सब्जियां और सूप लेते रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *