नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है।इस बार केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया है। लोकसभा में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के दायरे को बढ़ा दिया गया है।
अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ASHA कार्यकर्ताओं को भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा। वह भी अब इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकती है। आपको बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी और उसके परिवार को 5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिलता है।