NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

शादी की बात बनी-बिगड़ी? महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, पाएं शिव का आशीर्वाद

Share This Post

इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। यह पर्व शिव और शक्ति के मिलन की रात माना जाता है और इसे ‘सिद्धि की रात’ कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी की कुंडली में विवाह के योग कमजोर हों या रिश्ता तय होते-होते टूट जाता हो, तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय करने से विवाह में बाधाएं दूर होती हैं।

महाशिवरात्रि के खास उपाय

केसर मिश्रित दूध से अभिषेक

शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें।

केसर शुक्र और गुरु ग्रहों को मजबूत करता है, जो विवाह के कारक माने जाते हैं।

अभिषेक के समय लगातार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।

शिव-पार्वती का गठबंधन

महाशिवरात्रि की रात मंदिर में माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा के चारों ओर 7 बार कलावा बांधें।

इस दौरान मन में विवाह की प्रार्थना करें।

ऐसा करने से विवाह के योग जल्दी बनते हैं।

हल्दी और बिल्व पत्र का उपाय

बिल्व पत्र के तीनों दलों पर पीले चंदन या हल्दी से “राम” लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

हल्दी शुभ और मांगलिक कार्यों का प्रतीक है।

इसके बाद हल्दी का तिलक माथे पर लगाने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

माता पार्वती का विशेष पूजन

अविवाहित कन्याएं लाल चुनरी, चूड़ियां, मेहंदी और सिंदूर माता पार्वती को अर्पित करें।

मंत्र का जप करें:”हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया, तथा मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभम्”

नंदी को खिलाएं चारा

भगवान शिव के वाहन नंदी को हरा चारा दें।

कुंडली में दोष होने पर नंदी प्रतिमा के कान में अपनी इच्छा बोलें और गुड़ अर्पित करें।

सावधानी और नियम

उपाय करते समय मन श्रद्धा और भक्ति से भरा हो।

महाशिवरात्रि की रात में जागरण करें और चारों प्रहर शिव की आराधना करें।

मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें।इन उपायों से साधक को विशेष आध्यात्मिक लाभ और विवाह में शुभ योग प्राप्त होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *