महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित पर्व है, इस दिन शिवभक्त महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में उमड़ते हैं। भारत में शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन कुछ मंदिर अपनी अनूठी मान्यताओं और चमत्कारों के कारण विशेष पहचान रखते हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी मंदिर है बक्स बाबा मंदिर, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के वार गांव में स्थित है।
बक्स बाबा मंदिर की अनोखी मान्यता
इस मंदिर की मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को विषैले सांप ने काट लिया हो, तो मंदिर का जल लाकर छींटे मारने और भगवान का जयकारा लगाने से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। यह मंदिर मदनपुर प्रखंड के वार गांव में स्थित है और विशेष रूप से शिवरात्रि और नाग पंचमी के अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ जुटती है।
नाग पंचमी पर विशेष अनुष्ठान और मेला
नाग पंचमी के दिन सर्पदोष से मुक्ति के लिए हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं।
इस दिन पूरे गांव के लोग नमक का सेवन नहीं करते और नाग देवता को दूध व लावा अर्पित करते हैं।
मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें न सिर्फ औरंगाबाद बल्कि आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं।
बख्स बाबा मंदिर के नागदेवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
मुरादें होती हैं पूरी, सांप के काटने का असर नहीं होता
श्रद्धालुओं का मानना है कि बक्स बाबा मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मंदिर के प्रधान पुजारी के अनुसार, इस स्थान की अनोखी महिमा यह है कि यहां साक्षात नागराज विराजमान हैं। भक्तों द्वारा दूध और लावा चढ़ाने से सांप का असर खत्म हो जाता है। कई लोग सांप के काटे से ठीक होकर यहां से लौट चुके हैं, जिससे इस मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है।
सदियों पुराना मंदिर और अटूट आस्था
यह मंदिर सदियों पुराना है और यहां नाग देवता की विशेष पूजा होती है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि बक्स बाबा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और इस मंदिर में आने से हर प्रकार के सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।