NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

बिहार चुनाव पर अखिलेश का ऐलान, तेजस्वी को बड़ी राहत

Share This Post

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को मजबूत करने में हरसंभव मदद करेगी। सपा मुख्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, “हम तेजस्वी यादव को समर्थन देंगे और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े रहेंगे।”

समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी विचारधारा सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित है, जिसे वे बिहार चुनावों में भी आगे बढ़ाना चाहते हैं।

तेज प्रताप यादव से हुई बातचीत

सपा प्रमुख ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल पर बात की। तेज प्रताप को हाल ही में आरजेडी और परिवार से बाहर कर दिया गया है। अखिलेश ने कहा, “तेज प्रताप ने दो बार कॉल किया था, मैंने वीडियो कॉल पर जवाब दिया। मुझे नहीं लगा था कि यह इतनी बड़ी बात बन जाएगी।”
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान तेज प्रताप से यह भी पूछा गया कि वे कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बीजेपी पर निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता अब भाजपा की चालें समझ चुकी है।” उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा ने चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बदलकर जनता को धोखा दिया। साथ ही आरोप लगाया कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है, उसने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *