NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

एयर इंडिया हादसा: शाह ने CM से की बात, DGCA ने दी जानकारी

Share This Post

गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और राहत कार्यों के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। यह फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिए युद्धस्तर पर राहत कार्यों के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जाए और घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाए। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था और अस्पतालों में विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री मौके पर रवाना

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दुर्घटना को लेकर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं और सभी संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है।

DGCA की रिपोर्ट में क्या सामने आया?

DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने जानकारी दी कि B787 विमान (VT-ANB) ने दोपहर 1:39 बजे IST पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जो 8200 घंटों के अनुभव वाले पायलट हैं। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, जिनके पास 1100 घंटों का अनुभव है, भी विमान में थे।

उड़ान के कुछ ही मिनटों में विमान ने मेडे कॉल दी लेकिन उसके बाद एटीसी कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि से बाहर जमीन पर गिर गया। घटनास्थल से घना काला धुआं निकलता देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *