NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

सीजफायर के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बयान, बढ़ेगी भारत-पाक तनातनी?

Share This Post

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और अमेरिका द्वारा घोषित संघर्ष विराम के बावजूद, भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी सक्रिय है। वायुसेना ने एक बयान में कहा कि यह ऑपरेशन पूरी सटीकता और पेशेवर तरीके से संचालित किया गया है। इसे राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया है।

एक्स पर वायुसेना का आधिकारिक संदेश

भारतीय वायुसेना ने रविवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा: “भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए हैं।”

वायुसेना ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए समय आने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही, वायुसेना ने जनता से अटकलों और अपुष्ट खबरों के प्रसार से बचने की अपील की है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक

संघर्ष विराम के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल, आईबी और रॉ प्रमुख भी शामिल हुए।
बैठक में आगे की रणनीति और शांति बनाए रखने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

अमेरिका की संघर्ष विराम घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की है। उन्होंने इस फैसले को “ऐतिहासिक” बताते हुए दोनों देशों की सराहना की और कहा कि यह कदम दुनिया के लिए एक नया मोड़ है। ट्रंप ने आश्वासन दिया कि अमेरिका शांति बनाए रखने के लिए सक्रिय सहयोग करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *