“सजा दो घर को गुलशन सा” भगवान शिव का एक भावपूर्ण भजन है। इसे आप पूजा, आरती या विशेष अवसरों पर गाकर या सुनकर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
भजन लिरिक्स: सजा दो घर को गुलशन सा
सजा दो घर को गुलशन सा
सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
लगी कुटिया भी दुल्हन सी,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
पखारो इनके चरणों को,
बहाकर प्रेम की गंगा।
बिछा दो अपनी पलकों को,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
उमड़ आई मेरी आँखें,
देखकर अपने बाबा को।
हुई रोशन मेरी गलियां,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
तुम आकर फिर नहीं जाना,
मेरी इस सूनी दुनिया से।
कहूं हरदम यही सबसे,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
लगी कुटिया भी दुल्हन सी,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे भोलेनाथ आये हैं।
इस भजन में भक्त भगवान शिव के आगमन पर अपने घर और मन को सजाने की भावना व्यक्त करता है। यह भक्ति, प्रेम और समर्पण का सुंदर प्रतीक है।