प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों से ‘आपका धन, आपका अधिकार’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की। सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत पिछले दो महीनों में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली संपत्तियाँ वास्तविक दावेदारों को वापस सौंपी जा चुकी हैं।
अभियान का उद्देश्य
चार अक्टूबर को शुरू हुए इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मकसद है—
बैंकों, बीमा कंपनियों, शेयर बाज़ार, लाभांश, पेंशन व म्यूचुअल फंड जैसी वित्तीय संस्थाओं में पड़ी लावारिस राशि को उनके मालिकों तक पहुँचाना।
अब तक की उपलब्धियाँ
477 जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन
जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और वित्तीय संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी
2,000 करोड़ रुपये सही खाताधारकों को लौटे
पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार और वित्तीय संस्थानों के प्रयासों کے बाद भी बैंकों में 78,000 करोड़, बीमा कंपनियों में 14,000 करोड़, म्यूचुअल फंड में 3,000 करोड़ और लाभांश के रूप में करीब 9,000 करोड़ रुपये बिना दावा किए पड़े हैं।
उन्होंने अधिक लोगों तक इस अभियान को पहुँचाने पर जोर देते हुए कहा—
“हम चाहते हैं कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और व्यापक बने।’’