NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

UP में 20 जुलाई से 20 सितंबर तक लगाए गए 36.80 करोड़ पौधे

Share This Post

उत्तर प्रदेश में पौधारोपण जन अभियान के तहत इस साल 20 जुलाई से 20 सितंबर तक 36.80 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जुलाई को लखनऊ में पौधारोपण कर पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ जनअभियान-2024 की शुरुआत की थी। इस अभियान में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ आम जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई।

प्रवक्ता के अनुसार, 20 जुलाई से 20 सितंबर तक कुल 36.80 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इसमें सबसे अधिक पौधारोपण सोनभद्र में हुआ, जहां 1.55 करोड़ पौधे लगाए गए। अन्य जिलों में भी पौधारोपण के बड़े आंकड़े सामने आए:

झांसी: 98.70 लाख पौधे

लखीमपुर खीरी: 96.18 लाख पौधे

जालौन: 95.22 लाख पौधे

मिर्जापुर: 94.06 लाख पौधे

इस अभियान में ग्राम विकास विभाग ने सबसे अधिक 13.54 करोड़ पौधे लगाए, जिससे वह शीर्ष पर रहा। वहीं, वन विभाग ने भी बड़ी भूमिका निभाई और 12.92 करोड़ पौधे लगाए। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।

20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उस दिन 36 करोड़ 51 लाख 45 हजार 477 पौधे लगाए गए, जो निर्धारित लक्ष्य से 1.45 लाख अधिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *